home page

फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

 | 
फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी


फिरोजाबाद : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में गोली लगी


फिरोजाबाद, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि थाना एका क्षेत्र में हुई हत्या के अराेप में अभियुक्त देवेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिंहपुर उडेसर में 15 नवंबर को प्रदीप कुमार की गांव के ही अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र गंगा सिंह ने अपने अन्य सह अभियुक्तगणों के साथ मिलकर जमीनी रजिंश में पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में देवेन्द्र व अन्य 12 अभियुक्तगण के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी एका राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त देवेन्द्र नहर पटरी के रास्ते से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त से एक अवैध तमंचा , दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त देवेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी एका, जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़