सोनभद्र में दो तस्कर गिरफ्तार, 01.38 कुन्तल अवैध डोडा बरामद
सोनभद्र, 05 सितंबर (हि.स.)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह एक कार से अवैध तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार में से कुल 09 बोरियो से रखे गए कुल 01 कुन्तल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित लागत 21 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया की आपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी कोतवाल अपनी पुलिस टीम के साथ रजखड़ तिराहे पर शनिवार की सुबह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि विंढमगंज की ओर से एक सफेद रंग की आर्टिका कार संख्या आ रही है, जिसमें संदिग्ध मादक पदार्थ लदा है,जाे हाथीनाला की ओर जाने वाला है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में संदिग्ध कार काे पुलिस टीम ने रोकने का इशारा, लेकिन वह लोग तेज रफ्तार से भागने लगे। थोड़ी दुरी पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और कार में रखे गए एक कुन्तल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया की हम लोग अर्टिगा कार झारखण्ड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से डोडा लेकर बरेली जा रहे थे। अभियुक्त के अनुसार, डोडा की सप्लाई के संबंध में पूर्व से ही कुछ व्यक्तियों से बातचीत एवं सौदेबाजी तय थी। पुलिस टीम ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली जिला निवासी अनूप साहू और राहुल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

