home page

फर्रुखाबाद में साइबर ठग गिरफ्तार

 | 

फर्रुखाबाद, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रूूखाबाद जनपद के राजेपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को साइबर ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी और मोबाइल गैलरी में सुरक्षित 20 बारकोड के स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ साइबर ठगी की पांच शिकायतें दर्ज हैं। करीब 50 हजार रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि आज अभिषेक सिंह (19) पुत्र राजेश सिंह निवासी नौगंवा, थाना अल्लाहगंज, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, 3,050 रुपये नकद तथा मोबाइल की गैलरी में 20 बारकोड के स्क्रीनशॉट बरामद हुए। मामले में राजेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस मामले की गहन जांच कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar