home page

साइबर फ्रॉड का आरोपित अरमान गिरफ्तार

 | 
साइबर फ्रॉड का आरोपित अरमान गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बुधवार को साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट ठगी, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से की गई ठगी से प्राप्त रूपयों को अपने भिन्न-भिन्न खातों में जमा कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार को साइबर फ्राड के मामले में फरार आरोपित चिश्ती नगर निवासी आश मोहम्मद उर्फ अरमान को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 08 शिकायतें पंजीकृत थीं, जिसमें करीब 541624 रूपये की धनराशि का फ्रॉड किया गया है। आरोपित से ठगी के 5000 रुपये बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़