home page

बागपत में शराब पार्टी के दौरान चाट विक्रेता की हत्या

 | 
बागपत में शराब पार्टी के दौरान चाट विक्रेता की हत्या


बागपत, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के डौला गांव में शनिवार काे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान हाे गई है।घरवालाें ने आराेप लगाया है कि दाेस्ताें ने शराब पार्टी के दौरान चाट विक्रेता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की है।सूचनापरपहुंचीपुलिसनेशवकाेपाेस्टमार्टमभेजकरमामलेकीजांचशुरूकरदी।

काेतवाल बृजेश कुमार ने शनिवार काे यह बताया कि मृतक की पहचान मूलचंद के रूप में हुई है, जो ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस काे बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के ही दो युवक मूलचंद को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फाेन भी बंद मिला। शनिवार सुबह परिजन गुमशुदगी की शिकायत करने थाना पहुंचे।इसी दाैरान पुलिस को सूचना मिली कि मीतली गांव के जंगल में नलकूप के पास एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस और परिजन भी पहुंचे।घरवालाें ने शव की शिनाख्त लापता मूलचंद के रूप में की है। इधर, घटनास्थल से पुलिस ने बीयर की बोतलें, अंडे, नमकीन सहित अन्य सामान बरामद किया, जिससे वहां शराब पार्टी होने की पुष्टि होती है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने ही मूलचंद को पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। मूलचंद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला है उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

कोतवाल ने बताया है सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी