home page

बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 | 
बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा


हाथरस, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिता ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 30 मई की सुबह करीब 3:30 बजे घर से लापता हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाथरस क्षेत्र के नगला मौथा गांव निवासी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग गांव के कुछ सम्मानित व्यक्तियों के साथ आरोपित युवक के घर पहुंचे। वहां युवक के पिता ने कथित तौर पर बताया कि उनका बेटा 29 मई की शाम से घर पर नहीं है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली इंचार्ज क्राइम निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना