बागपत में दो युवकों ने कैंची-चाकू से मारकर युवक को घायल किया
बागपत, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के निवाड़ा गांव में साेमवार काे दो लोगों ने कैंची और चाकू से एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक काे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
कोतवाल बृजेश कुमार ने बताया कि निवाड़ा गांव में रहने वाले इकबाल का बेटा दानिश अपने घर से सामान लेने के लिए निकला था। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले सुल्तान और आमिर ने उससे गाली-गलौज की और फिर चाकू व कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में दानिश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दानिश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कोतवाल ने बताया कि घायल युवक के परिजनाें की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

