home page

फायरिंग के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त फरार

 | 
फायरिंग के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त फरार


बांदा, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुरानी रंजिश को लेकर दो दोस्तों पर अवैध तमंचे से जानलेवा फायरिंग करने के मामले में अतर्रा पुलिस ने दो वांछित आराेपिताें को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, घटना का मुख्य आरोपी राघव और उसके दो अन्य अज्ञात साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

अतर्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि तीन नवंबर 2026 को इलाके के निवासी निखिल ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि पुरानी रंजिश के चलते राघव अपने चार साथियों के साथ आया और उसे तथा उसके मित्र को जान से मारने की नीयत तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने 18 नवंबर की बीती रात बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी अतुल पुत्र नर्वदा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपित धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेंद्र निवासी पचनेही, थाना कोतवाली देहात को गुरुवार 19 नवंबर को अतर्रा मंडी के पास से दबोच लिया गया। दोनों आरोपिताें

के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित मुख्य आरोपित राघव और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह