home page

मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

 | 
मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल


मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल


फिरोजाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में टूण्डला ​थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बीती 28 फरवरी को थाना टूण्डला पर नया रसूलपुर निवासी अमित ने मोटर साइकिल लूट के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार सिंह शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि लूट की मोटर साइकिल लेकर अभियुक्त पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले खाली प्लॉट में मोटर साइकिल के सौदा करने के लिये खड़ा हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की गई जबाबी फायरिंग में व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नागऊ निवासी विकास के रूप में हुई है। अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद की है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लूट के मामले में वांछित है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़