home page

जानलेवा हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

 | 
जानलेवा हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल


जानलेवा हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल


फिरोजाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना टूण्डला पुलिस ने शनिवार को झगड़े के दौरान जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा से फायरिंग करने के मामले में 3 आरोपितों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपित मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में उपले टूटने को लेकर हुए विवाद में आरोपित जवाहर लाल उर्फ मोहन ने 5 अन्य सह आरोपितों के साथ मिलकर गांव के ही धर्मवीर पुत्र सूरजपाल के परिजनों के से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से अवैध असलहा से फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया था। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए थे। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला अनिल कुमार पुलिस टीम के शुक्रवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त के दौरान दो

वांछित आरोपितों पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश व पवन पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को सूचना के आधार पर वांछित नामजद तीसरे आरोपित जवाहरलाल उर्फ मोहन पुत्र ओमप्रकाश को भागने से पूर्व अकबरपुर ग्राम से हिरनगाँव के बीच घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया। थाना टूण्डला पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। घायल आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़