किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के अभियुक्त भाई के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी
फिरोजाबाद, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत किशोरी से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में दो भाइयों को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। अभियुक्तों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने साेमवार काे बताया कि थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत रविवार रात एक किशोरी खेत में घायल अवस्था में मिली थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पीड़ित किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जांच में तीन अभियुक्तों के नाम प्रकाश के आए, जिनमें से किशोरी के साथ अभियुक्त ऋषि पुत्र ईनाम सिंह निवासी गांव नगला सकटू थाना खैरगढ़ ने दुष्कर्म किया था।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष खैरगढ़ प्रवीण कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। तभी नगला रघौल पर पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस टीम ने रोकने पर मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनों संदिग्ध पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिनकी पहचान गांव नगला सकटू निवासी रिषी और उसके भाई जगत के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे अवैध असलाह बरामद हुए है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ऋषि ने बताया है कि पीड़िता से मेरा 6 माह से मिलना जुलना था। मैने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था फिर मैने उसके साब जबरदस्ती की। विरोध करने पर डराने धमकाने के लिए गला दबाया था, जिससे वह बेहोश हो गई और मैं मौके से भाग गया।
पुलिस ने घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार हो रहा है।
--------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

