home page

मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक को गोली लगी

 | 

फिरोजाबाद, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार देर रात वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल एक अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली ​कि दो बदमाश चोरी की बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में मोढा से जमालपुर व मोती नगर जाने वाले तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस ने मौके पर दो बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें रसूलपुर टंकी के पास रहने वाला आसिफ के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी इटावा निवासी योगेन्द्र कुमार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाेनाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़