मुठभेड़ में गोली लगने से दो गोतस्कर घायल, गिरफ्तार
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र इलाके में सोमवार सुबह खेत में गोवंश के अवशेष पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और नाकेबंदी कर क्षेत्र में गाे तस्कराें के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि थाना भगतपुर क्षेत्र में आज सुबह नौ बजे एक खेत में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। भगतपुर थाना क्षेत्र के उदमा वाला निवासी विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। घटना के अनावरण के लिए दो टीमों का गठन किया गया। थाना पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बाइक पर जा रहे संदिग्ध दो लोगों को रुकने का इशारा किया ताे रुकने की बजाए उन लाेगाें ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गाेली चलाई, जिसमें दाेनाें बदमाशाें के पैर में गाेली लगने से घायल हाे गये। पुलिस ने दाेनाें काे हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान रामपुर जिले के रेकानगला निवासी आसिफ और आरिफ के रूप में हुई।
एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने गौ हत्या और अवशेषाें काे खेत में फेंकने की बात स्वीकारी है।फिलहाल घायलाें का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस काे इनके पास से दो अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

