दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में फरार शिक्षक गिरफ्तार
लखनऊ, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने सोमवार को ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उस पर एक लड़की से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आराेप है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 48 घंटे बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गोसाईगंज के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ रूणवाल ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना में 21 फरवरी को एक मुकदमा दर्ज हुआ। वादी ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी से उसके ट्यूशन टीचर वीर सिंह यादव उर्फ वीरज ने छेड़छाड़ की। शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब बेटी गर्भवती हो गई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराने, जानमाल की धमकी दी।
पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। इस दौरान मिली सूचना पर पुलिस की टीम ने अभियुक्त वीर सिंह यादव को ग्राम रेवतापुर उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गोसाईगंज के सहायक पुलिस आयुक्त पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

