home page

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार


लखनऊ, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक परविन्द कुमार सरोज ने बताया कि एक युवती ने 25 नवंबर को तहरीर दी। आरोप लगाया कि तालकटोरा रोड निवासी इकबाल कदीर उर्फ अंजर ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से मुकर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो इकबाल ने उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी वीडियो के जरिए उससे 50 हजार रुपये वसूल लिये। आरोपित की प्रताड़ना से आहत होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। मामला दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को आशियाना स्थित माया कैफे के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक