home page

बिजनाैर पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित काे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया

 | 
बिजनाैर पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित काे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया


बिजनौर,21 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की नगीना थाना पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार हिस्ट्रीशीटर झबरे को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। वह करीब 11 साल से पुलिस की गिरफ्त से बचकर रह रहा था।11 वष

उपनिरीक्षक सरवेज खां ने शनिवार को बताया कि 19 नवंबर को नगीना थाना पुलिस ने अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) की अदालत से जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी की गई है। आरोपित झबरे ग्राम मलकपुर अब्दुल्ला का निवासी है।

पुलिस रिकार्ड में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह नगीना थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

वर्ष 2015 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र