home page

बिजनौर : 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

 | 
बिजनौर : 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार


बिजनौर, 3 नवम्बर (हि.स.)। जनपद बिजनौर में शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बढ़ापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, करीब 600 लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी नगीना राजीव सौलकीं के निकट पर्यवेक्षण में थाना बढ़ापुर पुलिस ने तीन नवम्बर को एक सूचना पर कार्रवाई करते फुम्मन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक रबर ट्यूब में भरी 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का मग, बड़ा ड्रम, प्लास्टिक पाइप, स्टील पाइप, प्लास्टिक की बाल्टी और डिब्बा भी बरामद किया गया। मौके से करीब 600 लीटर लाहन भी मिला, जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपिताें के खिलाफ थाना बढ़ापुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र