home page

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिराेह के पांच अपराधी गिरफ्तार, चाेरी के 22 वाहन बरामद

 | 
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिराेह के पांच अपराधी गिरफ्तार, चाेरी के 22 वाहन बरामद


बागपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ौत पुलिस ने शनिवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गईं 22 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। बरामद वाहन बागपत, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से चोरी किए गए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत बड़ौत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान शामली जिले की कैराना निवासी आसिफ, बूढ़पुर निवासी संदीप और बड़ाैत के आजाद नगर निवासी देव, टाण्डा निवासी नूर मियां उर्फ भूरा और शामली के फरमान के रुप में हुई है। आराेपिताें के कब्जे से कुल 22 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस बरामद वाहनों के चेचिस नंबर के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में थाना बड़ौत पर आराेपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी