home page

बिजनौर के शेरकोट पुलिस ने किया डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 | 
बिजनौर के शेरकोट पुलिस ने किया डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार


बिजनौर,30 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना पुलिस ने शुक्रवार काे घर की अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो चाेराें काे गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से 60 हजार रुपये की नकद,जेवर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्राम मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति ने 29 अक्टूबर को थाना शेरकोट में तहरीर देकर बताया था कि 26 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर की सेफ अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को थाना शेरकोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर निवासी अर्जुन और प्रियांशु को गिरफ्तार किया है। उनके साथ माैजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि चोरी की रकम में से 82 हजार रुपये का आईफोन खरीदा था, जबकि 20 हजार रुपये खर्च कर दिए गए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र