home page

हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार


बिजनौर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर क्षेत्र में एक महिला का शारीरिक उत्पीड़न करते हुए हलाला के नाम पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई ने शुक्रवार को बताया कि 14 अक्टूबर को एक महिला ने किरतपुर थाना में तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व कस्बा सहारनपुर निवासी उसके बड़े भाई के साले मुजम्मिल के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर दो साल पहले मुजम्मिल से उसका तलाक हो गया था। महिला ने पुनः अपने पति मुजम्मिल के साथ रहने की इच्छा जताई गई तो परिजनों ने मुस्लिम मान्यता के अनुसार उस पर हलाला कराने के दिए दबाव बनाया। आरोप है कि जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो पति मुजम्मिल, सास गुड्डी, देवर गय्युर, शाहनवाज ने मारपीट की। जबरन उसका हलाला शाहनवाज से कराया गया।

एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर थाना किरतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हलाला के नाम पर बलात्कार करने वाले आरोपित शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के भी प्रयास किया जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र