home page

दुराचार में आरोपित का सहयोग करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 | 
दुराचार में आरोपित का सहयोग करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


लखनऊ, 15 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने साथी का नाबालिग लड़की से दुराचार करने में सहयोग किया था।

थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि 24 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें पीड़ित की नाबालिग बेटी को अविवाहित बताकर भगा ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाना। इसके अलावा ब्लैकमेल करके उसके जेवर ले लिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया। वहीं इस काम में उसका सहयोग करने वाले की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी थी। पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त शानू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक