home page

लखनऊ में महिला पर गोली चलाने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
लखनऊ में महिला पर गोली चलाने वाला आरोपित गिरफ्तार


लखनऊ, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना में एक महिला को जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ल ने मंगलवार को बताया कि हंस विहार कॉलोनी में रहने वाले आदित्य सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी माता की हत्या के इरादे से एक व्यक्ति ने फायरिंग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटे में बीबीडी निवासी दिव्यांश सिंह को थाना चिनहट से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला है कि सोमवार की रात आदित्य का बिल्डिंग में रहने वाली एक युवती से विवाद हो गया। उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। इसी दौरान दिव्यांश, सैफ, प्रियांश शान और युवराज घर पहुंचकर आदित्य से मारपीट करने लगे। बीच—बचाव में आदित्य की मां पहुंची तो हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पैर में जा लगी। पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपित दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक