home page

दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 | 

देवरिया, 03 मई (हि.स.)। उतर प्रदेश में देवरिया जनपद के थाना बघौचघाट पुलिस ने रविवार काे दुष्कर्म से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना बघौचघाट में दर्ज मुकदमा के तहत नामजद अभियुक्त रवि गोड़ को रविवार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक मई काे महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही आरोप है कि अभियुक्त के परिजनों ने भी वादिनी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक