home page

जीएसटी कर चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड, एक गिरफ्तार

 | 
जीएसटी कर चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड, एक गिरफ्तार


लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की थाना पुलिस व साइबर क्राइम पुलिस टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर एक करोड़ 30 लाख रुपये की फर्जी लेनदेन का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने बुधवार को बताया कि रहीमाबाद थाना की क्राइम ब्रांच में राज्य कर सहायक आयुक्त राम नरेश वर्मा ने चार अक्टूबर 2025 को एक एफआईआर दर्ज करायी थी। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने 1.3 करोड़ के आईटीसी फ्रॉड का खुलासा करते हुए लखीमपुर खीरी निवासी अभियुक्त रविंदर गिरी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने ग्रामीणों से मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर उनके मूल दस्तावेज लेकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर सिम कार्ड जारी कराके उन्हें अपने पास रखता था। इन सिम का उपयोग कर फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग करता था। अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार लिया है। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक