महिला से दुष्कर्म और लूट की घटना काे अंजाम देने वाला आराेपित गिरफ्तार
लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और लूट की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुए एक आराेपित को गिरफ्तार कर लिया है।
सरोजनी नगर थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरद्वारी लाल ने शनिवार को बताया कि एक युवक ने 16 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि 14 अप्रैल को उसकी पत्नी शराब के नशे में थी कि तभी उसे दरोगाखेड़ा शराब ठेका के पास एक लड़का मिला और अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने लूट का एक और मुकदमा दर्ज किया।
विवचेना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने रानीपुर कट के पास दरोगाखेड़ा निवासी अभियुक्त अभिमन्यु राजपूत उर्फ मन्ना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख 15 हजार रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। वह शस्त्रों से लैस होकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना व आम जन-मानस के साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौज करते हुए गुण्डागर्दी जैसे अपराध कारित किये गये हैं। सात सितंबर को लखनऊ पुलिस ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था। समयावधि पूर्ण होने पर अभियुक्त पुनः वापस लौटकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा।
---------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

