पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल चोर घायल, गिरफ्तार
सीतापुर, 18 मार्च (हि.स.)। जिले के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम ने बुधवार भाेर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सिधौली सीओ कपूर कुमार ने बताया कि ककरहिया शंकरपुर निवासी कौशलेंद्र लंबे समय से मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित था। पुलिस काे सूचना मिली कि वह इलाके में मौजूद है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने जोधपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दाैरान बाइक से आ रहे अपराधी काैशलेंद्र काे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने गाेली चलाई, जिसमें वह घायल हाे गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन, एक बाइक, अवैध तमंचा और कई जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में करता था। आरोपित के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

