home page

देवरिया में चेकिंग के दौरान दो गाै तस्कर गिरफ्तार

 | 
देवरिया में चेकिंग के दौरान दो गाै तस्कर गिरफ्तार


देवरिया, 02 मार्च (हि.स.)। भाटपाररानी थाना पुलिस ने साेमवार काे वाहन की चेकिंग के दौरान दो गाै तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने टाटा मैजिक वाहन पर लदे 03 गोवंशीय पशु को मुक्त कराया हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि भाटपाररानी थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विशुनपुर रेलवे अंडर पास के पास से घेराबंदी कर दो गाै तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बिहार राज्य के रहने वाले विजय यादव और देवरिया जिले पुरैना निवासी मदन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से बरामद चार पहिया वाहन पर लदे एक गाय और दो बछड़ों को मुक्त कराया है। इन दोनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक