home page

पर्स स्नैचिंग गैंग के छह आरोपित गिरफ्तार

 | 
पर्स स्नैचिंग गैंग के छह आरोपित गिरफ्तार


उरई, 03 जुलाई (हि.स.)। उरई कोतवाली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्स स्नैचिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई 16 हजार 600 रुपये की नकदी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कोतवाली में एक पीड़ित ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम ने एक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पर्स स्नैचिंग की घटना में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों मनीष मिश्रा उर्फ हीरो, रजनीश उर्फ अंशू चौधरी, शिवम बाथम, मोहित सोनी, अमित विश्वकर्मा और मुन्ना मंसूर है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा