घर में घुसकर युवक ने युवती को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद, 01 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जिले में थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को एक युवक ने एक युवती को गोली मार दी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी निवासी इन्द्रपाल की पुत्री अंजली (25) मंगलवार को घर पर थी। आरोप है कि तभी पास के ही रहने वाले विपिन नाम के युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवती के कंधे में लगी, जिसमें वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया। इधर परिजन घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार दिया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से बार्ता की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपित घायल युवती को फोन करके परेशान करता था। जिस कारण युवती ने उसका नम्बर ब्लॉक किया था है। इसी को लेकर युवक ने युवती को गोली मारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया का कहना है कि परिवार की तहरीर पर थाना टूण्डला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

