home page

नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

 | 
नाबालिग से दुष्कर्म और जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 03 नवंबर (हि.स.)। थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने व जानलेवा हमला कारित करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आरोपित दो भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सीओ शिकोहाबाद जयविंद गुप्ता ने बताया कि थाना खैरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 01 नवंबर को एक नाबालिग खेतों में घायलावस्था में मिली थी। जिसे उपचार के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीडिता के साथ दुष्कर्म होने सम्बन्धी साक्ष्य प्राप्त हुए। जिसके बाद इस मामले पाॅक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ाया गया। विवेचना के दौरान घटना में 03 अभियुक्तगण प्रकाश में आये। जिनमें से वांछित 02 अभियुक्तों ऋषि व जगत पुत्रगण इनाम सिंह निवासीगण ग्राम सकटू थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिन्हें जेल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रकाश में आए अन्य 01 अभियुक्त शिवांश उर्फ आशिक की गिरफ्तारी के लिए थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष थाना खैरगढ़ प्रवीण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सूचना पर खरगापुर मोड़, निकट खरगापुर गांव से अभियुक्त शिवांश उर्फ आशिक पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम नावली थाना खैरगढ़ जनपद को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़