home page

पांच पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार, स्वार्थपूर्ति के लिए धोखाधड़ी कर लेते थे जमानत

 | 
पांच पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार, स्वार्थपूर्ति के लिए धोखाधड़ी कर लेते थे जमानत


फिरोजाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। थाना मटसैना पुलिस टीम ने मंगलवार को पांच पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गंभीर अपराधों में अभियुक्तों की जमानत मात्र अपने निहित स्वार्थो की पूर्ति एवं अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से लेते थे।

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना मटसैना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाँछित अभियुक्तगण रन्धीर सिंह पुत्र मानिकचन्द्र निवासी जाखई थाना नारखी, मानिकचन्द्र पुत्र नाथूराम निवासी उमरा किरार थाना शिकोहाबाद, मनोज कुमार पुत्र बेताल सिंह निवासी पहाडपुर थाना बसई मोहम्मदपुर, रामसेवक पुत्र जनक निवासी जमालपुर मटामई थाना मटसैना व कमलकिशोर पुत्र आशाराम निवासी सैलई थाना रामगढ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर जमानती है तथा यह लोग एनडीपीएस एक्ट, बलात्कार ,चोरी, मारपीट, आबकारी अधिनियम, धोखाधडी आयुध अधिनियम,पुलिस मुठभेड,पोक्सो एक्ट हत्या का प्रयास आदि प्रकरणों के अभियुक्तों की जमानत मात्र अपने निहित स्वार्थो की पूर्ति एवं अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से धोखाधडी कर लेते थे। इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। जिसमें इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शेखर सेंगर क्षेत्राधिकारी अपराध, तेजस त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर, अश्वनी कौशिक प्रभारी मोनिटिरिंग सेल, विमलेश कुमार त्रिपाठी थानाध्यक्ष मटसैना, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हाकिम सिह थाना मटसैना आदि है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़