home page

पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

 | 
पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम अकबरपुर मस्तपुर में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारोपित पति को गिरफ्तार किया है।

थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकबरपुर मस्तपुर में 2 अक्तूबर को अभियुक्त भुवनेश उर्फ भोले ने अपनी पत्नी सुशीला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्यारोपित फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

थाना प्रभारी थाना जसराना भगवत सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर पत्नी की हत्या में वांछित अभियुक्त भुवनेश उर्फ भोले पुत्र अजन्ट सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर मस्तपुर थाना जसराना को मुस्तफाबाद से शिकोहाबाद जाने वाला तिराहे थाना जसराना से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचे से संबंधित 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़