home page

पुलिस ने पकड़ा साढ़े तीन करोड़ का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने पकड़ा साढ़े तीन करोड़ का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। टूण्डला थाना पुलिस व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने बुधवार को तीन तस्कराें को गिरफ्तार किया हैं।उनके कब्जे से 651.163 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये है।

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना प्रभारी दक्षिण वैजनाथ सिंह ने एएनटीएफ जनपद मेरठ टीम के साथ सूचना पर एनएच-19 सर्विस रोड ग्राम उसायनी के सामने से तीन तस्कराें काे गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मथुरा जिले के संतोष कुमार, कृष्णा और जम्मू कश्मीर राज्य का रहने वाले मोहम्मद एजाज के रुप में हुई है। ये लाेग गांजा की खेप काे ट्रक में लादकर उड़ीसा से हरियाणा लेकर जा रहे थे, तभी इन्हें पकड़ा गया है। तस्कर गांजा काे उड़ीसा से लाकर हरियाणा में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब उनके अन्य साथियाें के बारे में पता लगा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़