डेढ़ करोड़ की चरस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
| Oct 6, 2026, 19:25 IST
फिरोजाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। थाना रामगढ पुलिस टीम ने मंगलवार को चरस रखने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे डेढ़ करोड़ की चरस बरामद की है। पुलिस ने कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना पर एक डिग्री काॅलेज स्थित अन्डर पास के नीचे से तीन अभियुक्त आकाशवाणी राेड निवासी मुन्तियाज, नूरनगर निवासी फईम, और मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार किया है अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 21.476 किग्रा अवैध चरस बरामद हुई है।
सीओ ने बताया कि बरामद चरस की कीमत करीब 1.5 करोड रुपये है। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

