जानलेवा हमले के तीन आरोपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 26 सितंबर (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने शनिवार को जानलेवा हमले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
थाना शिकोहाबाद गांव माड़ई निवासी सूरज के साथ मूर्ति विसर्जन के दौरान 24 सितंबर को अभियुक्त धीरज यादव द्वारा गाली-गलौज की गयी थी। मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। इसी बात को लेकर अगले दिन सूरज को सन्त जनू बाबा प्रेशर, मैनपुरी रोड के पास अभियुक्तगण धीरज कुमार, अशोक यादव और अद्दा उर्फ जसवन्त ने घेरकर लाठी, डण्डे एवं सरिया से मारपीट की गयी। घायल सूरज के चाचा रवि कुमार शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त धीरज कुमार, अशोक यादव उर्फ सुमंत व अद्दा उर्फ जसमंत को गिरफ्तार किया है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

