दुकान से की थी चोरी, लाखों की नकदी सहित तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को तीन अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने दुकान में नकब लगाकर गल्ला से रुपयों की चोरी की थी। जिनसे चोरी हुई लाखों की नकदी बरामद हुई है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट प्रेस वाली गली निवासी सौरीश गुप्ता की दुकान से 15 सितंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों दुकान का गल्ला मय रूपयों सहित चोरी कर ले गए थे। इस सम्बन्ध में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना व सीसीटीवी फुटेज आदि संकलित किये गये साक्ष्य के आधार पर मुकद्दमा में अभियुक्तगण बसई माेहम्मदपुर थाना नगला दया निवासी आदेश के नाम प्रकाश में आये।
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना पर अभियुक्तगण आदेश, सोनू वर्मा व नरेश उर्फ डेनी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किये गये सभी 628260 रुपये, एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस व दो नाजायज चाकू बरामद हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

