home page

फर्म व होटलों को रेंटिग देने के बहाने करता था साइबर फ्रॉड, अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
फर्म व होटलों को रेंटिग देने के बहाने करता था साइबर फ्रॉड, अभियुक्त गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 11 सितंबर (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को साइबर फ्राड करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने खाते से करीब 24 लाख रूपये का फ्राड किया है।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बताया कि थाना प्रभारी सिरसागंज अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को थाना सिरसागंज पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अनुराग उर्फ गोपाल को किठोत मोड थाना सिरसागंज से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लोगों से ठगी किये गये 10,500 रूपये, मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद किया है।

जबकि इस घटना में शामिल अभियुक्त शैलेन्द्र को 13 जुलाई को जेल भेजा जा चुका है ।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक अनुराग उर्फ गोपाल ने अपने सह अभियुक्त शैलेन्द्र व अन्य साथी के साथ मिलकर तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए मोबाइल के माध्यम से दूसरे राज्य के लोगों से फोन से वार्ता कर उनकी फर्म व होटलों को रेंटिग देने के बहाने अपनी बातो में फंसा लिया जाता था। उन लोगों से पैसा अपने खातों में डलवाये जाते हैं, जिसमें पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र के खाते पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई जिसमें अनुराग उर्फ गोपाल के खातों की जांच की गयी तो गोपाल उर्फ अनुराग के खातों पर कुल 08 शिकायत एनसीआरपी पोर्टल के माध्यय से प्राप्त हुई है। अभियुक्त अनुराग ने 2 खातो में 01 माह के अन्तर्गत करीब 24 लाख रूपये साईबर फ्राड के रूप में आये हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़