home page

फिरोजाबाद : बैटरी चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
फिरोजाबाद : बैटरी चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 06 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने रविवार को चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते थे।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत 24 अगस्त की देर रात्रि में पीड़ित ने दो ई-रिक्शा घर के सामने बनी बाउण्ड्रीवाल के बाड़े में चार्जिंग पर लगाये थे। प्रातः उठकर ई-रिक्शा चैक करने पर दोनों ई-रिक्शा की दो-दो बैटरी कुल 04 बैटरी चोरी मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के क्रम में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना पर उक्त मामले में प्रकाश में आये दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज पुत्र समीउद्दीन एवं सुमित पुत्र असरफी लाल निवासीगण उरमुरा किरार थाना शिकोहाबाद हैं। दोनों को बोझिया कट से पहले कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल के पास हाईवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी 04 बैटरी रंग नीला बरामद हुई हैं।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़