home page

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बेचता था बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

 | 
टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बेचता था बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो, आरोपित गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 06 सितंबर (हि.स.)। रजावली थाना पुलिस टीम ने रविवार को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर बेचने के आरोप में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस मुख्य आरोपित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना रजावली पुलिस टीम ने 4 सितम्बर को गांव नगला बीच निवासी पूजा माथुर (29) को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि साइबर सेल मुख्यालय लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जब ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की। इसमें पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्ता पूजा माथुर टेलीग्राम पर 'सेलर हब 01' नाम के एक ग्रुप से जुड़ी थी। वह टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को जोड़ती थी। आपत्तिजनक वीडियो के लिंक देने के बदले वह हर वीडियो के 100 से 500 रुपये लेती थी। यह पैसा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस ने आरोपित पूजा का मोबाइल जब्त कर उसमें मौजूद डिजिटल डेटा की जांच करने के साथ ही टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े लोगों, संदिग्ध ग्राहकों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की भी पड़ताल की।

थाना प्रभारी रजावली संजय कुमार पांडे ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद प्रकाश में आए अभियुक्त खेरालंगर निवासी

रिंकू को राजमल-मण्डनपुर रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़