home page

पिता की हत्या में फरार आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 | 
पिता की हत्या में फरार आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया


फिरोजाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने सोमवार को पिता की हत्या में फरार आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला अहीर टोला निवासी राकेश बाबू का रविवार को घर पर अपने ही बेटे उपेंद्र से पारिवारिक विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो बेटे उपेंद्र ने पिता के सिर पर बेसबॉल बल्ले से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया था। वहीं, राकेश के दूसरे बेटे लालजी ने थाने में हत्यारोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद वांछित अभियुक्त उपेन्द्र शर्मा को ऊमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित फरार हो गया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़