home page

पुलिस ने पकड़ा तीन करोड़ का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने पकड़ा तीन करोड़ का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 02 जुलाई (हि.स.)। एसओजी व थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को उड़ीसा से कन्टेनर में ले जाया जा रहा 03 कुन्टल से अधिक मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब लगभग 03 करोड़ रूपये है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अवैध गांजा की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने सूचना पर अभियुक्त पन्नालाल पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम विरामपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा को नगला गुंज आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे करनपुर मार्ग की पुलिया के पास से मय गाडी कन्टेनर पार्सल के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पन्नालाल के कब्जे से 03 कुन्टल,69 किलो 92 ग्राम अवैध गांजा व दो मोबाइल बरामद हुआ है।

एएसपी ने बताया कि पकडे गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह गांजे को उडीसा से सस्ते दामों पर लाकर यहाँ पुडिया बनाकर मंहगे दामों पर बेचता हैं। पकड़े गए गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 03 करोड़ रुपये है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़