home page

गैंगस्टर गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था इनाम

 | 
गैंगस्टर गिरफ्तार, 50 हजार का घोषित था इनाम


फिरोजाबाद, 30 जून (हि.स.)। थाना सिरसागंज पुलिस व एसटीएफ इकाई आगरा ने मंगलवार को 50 हजार रूपये के इनामिया गैगस्टर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरो के विरूद्ध प्रचलित अभियान के तहत थाना सिरसागंज प्रभारी अनिल कुमार सिंह व एसटीएफ फील्ड ईकाई आगरा के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को चेकिग के दौरान उखरेण्ड कट के पास चौकी क्षेत्र कठफोरी थाना सिरसागंज से इनामिया गैंगस्टर अपराधी लखन पुत्र महेन्द्र गिहार निवासी गिहार कालौनी थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसका आपराधिक इतिहास भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़