पुलिस ने बंद कमरे से पकड़े 13 जुआरी, दो लाख से अधिक की नकदी बरामद
फिरोजाबाद, 29 जून (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार को जुआ खेलने वाले 13 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाखों रुपए की नकदी व ताश की पत्ते आदि बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी,थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, शराब ,सट्टा की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार ने एसओजी टीम के साथ सूचना पर 13 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जिनमें जितेन्द्र जैन पुत्र पुत्र रमेशचन्द्र, अनवर पुत्र निजाम, बाबूराम, राजवीर सिंह पुत्र महेशचन्द्र, राहुल गुप्ता पुत्र सतीशचन्द्र गुप्ता, सुदीप पुत्र रमेशचन्द्र, श्रीकृष्ण पुत्र स्व0 बाबूलाल, हिमांशू पुत्र संजय, रोशन पुत्र विमल, सुरजीत पुत्र मुन्नालाल, सोनू पुत्र महेशचन्द्र, दीपक पुत्र राजू, राकेश पुत्र शिवलाल को जितेन्द्र जैन के मकान हरिनगर थाना उत्तर से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से मालफड कुल 2,34,000 रुपये व तीन गड्डी ताश पत्ते कुल 156 पत्ते व 12 मोबाइल बरामद किये है।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

