home page

फर्जी वकील बनकर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

 | 
फर्जी वकील बनकर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 20 जून (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार को फर्जी वकील बनकर लोगों से ठगी व धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले को गिरफ्तार किया है।

थाना उत्तर पर एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि आराेपित जितेन्द्र द्वारा उससे 9500 रूपये उसके पुत्र की जमानत कराने के लिए लिया था तथा 5000 रूपये की और मांग कर रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ स्वंय को वकील बताकर फर्जी तरीके से वसूली करने वाले अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ अंकुश पुत्र वीरेन्द्र निवासी आनन्द नगर ककरऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को ककरऊ कोठी चौराहे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़