लाखों की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 19 जून (हि.स.)। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने शुक्रवार को 11 लाख की अवैध शराब, असलहे सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा से अवैध शराब लाकर बिहार में बेचते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अवैध शराब व अवैध शस्त्रों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर विशाल पुत्र मदन बहादुर निवासी सराय खुआजा थाना सेक्टर 37 जनपद फरीदाबाद हरियाणा को हनुमान गढी मन्दिर वाला मोड कन्हैया नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध अग्रेजी शराब 25 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का ब्राण्ड राँयल स्टेग व घटना में प्रयुक्त एक कार निशान मेगनेट, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि वह शराब हरियाणा से खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता है। इससे पूर्व भी वह 02-03 बार शराब बिहार ले जा चुका है। इस गाडी का मालिक माेहम्मद हाफीजुर रहमान फरीदाबाद है। गाड़ी किराये पर लेकर हरियाणा से शराब अंग्रेजी लेकर जा रहा था। असलहा सुरक्षा के लिए रखता था।
वहीं थाना दक्षिण पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई मालगोदाम के सामने की है। पुलिस ने यहां से आयुष पुत्र पंकज निवासी पैडले गंज मन्दिर के पास थाना कैन्ट जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से अवेध अग्रेजी शराब, घटना में प्रयुक्त एक कार टोयोटा ग्लेन्जा व एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि बरामद शराब हरियाणा से खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता है। इससे पूर्व भी 02-03 बार शराब बिहार ले जा चुका है। गाडी का मालिक राकेश कुमार सिन्हा निवासी जिला वैशाली बिहार है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

