एटा व आगरा के तीन शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद
फिरोजाबाद, 13 जून (हि.स.)। थाना मटसेना पुलिस टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किये हैं।
थानाध्यक्ष थाना मटसैना विमलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी उन्होंने रसीदपुर कनैटा जाने वाले रास्ते पर हाइवे की ओर से ओर जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्तगण अरविन्द कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी थकावन थाना सकरौली जनपद एटा, अजय यादव उर्फ गिल्ला पुत्र मदन लाल निवासी समोगर थाना बमबरोली कटारा जनपद आगरा व श्रीकान्त उर्फ तव्वा पुत्र मोरध्वज निवासी उदयपुर थाना बरहन जनपद आगरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर मय 02 मैगजीन 06 जिंदा कारतूस 32 बोर एक रिवालवर 32 बोर व 03 तमंचा 12 बोर व 10 जिंदा कारतूस 12 बोर व 05 तमंचा 315 बोर व 08 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक अभियुक्त गौरव फरार हो गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बरामद समस्त माल रामू व मनोज नाम के व्यक्तियों से खरीदा हुआ बताया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

