home page

युवती से छेडछाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
युवती से छेडछाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 12 जून (हि.स.)। थाना अरांव पुलिस टीम ने शुक्रवार को युवती से छेडछाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को अवैध शस्त्र व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर पीडिता के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त टीटू उर्फ सतेन्द्र पुत्र सूरतराम निवासी कुंजपुर हवेली थाना अरांव को एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बामई के पास टोडरपुर बोथरी बम्बा पुलिया से पहले कस्वा अरांव की तरफ थाना क्षेत्र अरांव से गिरफ्तार किया है। बरामदगी अवैध शस्त्र व अवैध जिंदा कारतूस के आधार पर अभियुक्त टीटू उर्फ सतेन्द्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़