लूट, छिनैती करने वाले 03 शातिर गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद, 27 मई (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने बुधवार को लूट, छिनैती करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से छीने गये 03 मोबाइल फोन, छीनी गयी चेन बेचकर प्राप्त किये गये 48,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।
थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को बैंदी की पुलिया हाईवे के सर्विस रोड से स्कूटी पर पीछे बैठी महिला के गले से चेन लूटने, छीनने व 23 मई को थाना उत्तर व रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत 03 विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करने व छीनने की घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किए गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर 03 शातिर अभियुक्तों सूरज उर्फ कोहिनूर पुत्र श्याम निवासी मोहल्ला नेहरु नगर सुहाग नगर के पास थाना दक्षिण, नितिन उर्फ वंशु पुत्र राजकुमार निवासी श्रीराम कालोनी के सामने पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में थाना उत्तर व मयंक उर्फ कान्हा पुत्र गुरुदत्त निवासी लेबर कॉलोनी आनंद बिहार थाना लाइनपार को बैंदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर थाना क्षेत्र उत्तर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गयी चेन बेचकर प्राप्त किये गये 48000 रुपये, छीने गये 03 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्रवाई कर सभी को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

