home page

पक्षियों का शिकार करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
पक्षियों का शिकार करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 25 मई (हि.स.)। थाना रजावली पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को पक्षियों का शिकार करने वाले 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें कार्यवाही कर जेल भेजा है।

थाना प्रभारी ब्रज किशोर और वन दारोगा प्रताप सिंह परमार ने बताया कि पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ सूचना पर ग्राम ढकई थाना रजावली से पक्षियों का शिकार करने वाले चार अभियुक्त एटा निवासी सुरेश, राजस्थान निवासी वीरेन्द्र सिंह,नवीन सिंह और रामसिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोर (राष्ट्रीय पक्षी) का शव, 08 जिन्दा तीतर, 02 पक्षी पकड़ने के जाल व घटना में प्रयुक्त एक अरटिका गाड़ी बरामद की है। इसके साथ ही अभियुक्त सुरेश के कब्जे से एक अवैध तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़