home page

युवक के बैग से आभूषण चोरी करने वाले दाे शातिर गिरफ्तार

 | 
युवक के बैग से आभूषण चोरी करने वाले दाे शातिर गिरफ्तार


फिरोजाबाद, 25 मई (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने सोमवार काे ऑटो में सवारी के रखे बैग से आभूषण चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी किये गये आभूषणों एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

थाना जसराना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौहरमन पुत्र गीतम सिंह निवासी ग्राम युसुफपुर अहारन आगरा हाल निवासी जहाँगीरपुरी, दिल्ली द्वारा तहरीर दी गयी थी कि वह अपने बच्चे की दवा लेने दिल्ली से अपनी ससुराल नगला नथुआ आ रहा था। शिकोहाबाद से जसराना जाने के दौरान अभियुक्तों द्वारा ऑटो में रखे उसके बैग से आभूषण एवं अन्य सामान्य चोरी कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर विवचेना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण ऋषी पुत्र सुरेश कुमार निवासी बघेल कालोनी थाना उत्तर व सनी पुत्र अशोक निवासी महादेव नगर थाना रामगढ़ को नगला कलू बाईपास थाना क्षेत्र जसराना से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ऑटो में रखे बैग से चोरी की गयी अंगूठी व पेण्डल तथा घटना में प्रयोग ऑटो बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़